डाला/सोनभद्र (गिरीश तिवारी,अरविंद दूबे) -भारतीय जनता पार्टी के डाला मंडल के बुथ सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत संगठनात्मक बैठक गुरुवार को बाड़ी स्थित खन्ना कैंप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे ने की।
बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी कहा कि आगे आगामी 2024 लोकसभा चुनाव भी आने वाला है। चुनाव जिताने के दृष्टिकोण से संगठन की संपूर्ण जिम्मेदारी बूथ व शक्ति केंद्र प्रभारी की होती है। हम कार्यकर्ताओं की पहचान संगठन से है। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति इमानदार होना चाहिए। संगठन में कार्य करने वालों को ही पदाधिकारी का दायित्व सौंपा जाए। कार्यक्रम में उपस्थित बूथ प्रभारी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक तथा पार्टी पदाधिकारीयों ने केंद्र सरकार के नौ साल से अधिक उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संचालन मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, संतोष कुमार बबलू, मंडल प्रभारी कमलेश चौबे, महामंत्री संदीप सिंह, रामनिवास तोमर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमरेश उपाध्याय, उर्मिला, मनीष तिवारी, राजू शुक्ला,रिशु जायसवाल, संतोष त्रिपाठी,मनी शंकर राय, महेश सोनी,अमीत शर्मा,मदन अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
