सोनभद्र : (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबहीं गांव में अंबेडकर जयंती के मौके पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बिना अनुमति के अंबेडकर मूर्ति की स्थापना का प्रयास किया जा रहा था, जिसे गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध बताते हुए विरोध किया। बात इतनी बढ़ी कि विवाद और मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और मूर्ति स्थापना रोक दी। अब अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है।अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोनभद्र के धोबहीं गांव में एक बड़ा विवाद उस समय खड़ा हो गया, जब ग्राम प्रधान की शह पर तालाब के भीटे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया गया। यह सब बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के किया जा रहा था।

गांव के कुछ जागरूक ग्रामीणों ने जब इसे तालाब की सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश बताया, तो विरोध शुरू हो गया।विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट की कगार पर पहुंच गया। तनाव को भांपते हुए कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय और सदर तहसीलदार अमित कुमार सिंह पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।स्थानीय ग्रामीण ओमप्रकाश मिश्रा ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की शह पर यह अवैध मूर्ति स्थापना की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, और तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर मूर्ति लगाने की कोशिश हो रही थी।तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह मूर्ति स्थापना दरअसल सरकारी जमीन पर कब्जे की साज़िश थी। तालाब के भीटे पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे जेसीबी की मदद से हटवाया गया। उन्होंने कहा कि मौके पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
