सोनभद्र (रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिघुल में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। 25 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र प्रेमचंद यादव का शव उसके ही नव-निर्मित मकान के पीछे औंधे मुंह पड़ा मिला। शव की स्थिति और शरीर पर मौजूद गंभीर चोटों के निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि ये कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है!दिनेश यादव दुद्धी कस्बे के एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में कार्यरत था। मंगलवार रात वह अपने पुराने मकान पर खाना खाने के बाद नए मकान में सोने गया था। सुबह करीब 7:30 बजे उसका बड़ा भाई आलोक जब उसे जगाने पहुंचा, तो चारपाई के पास दिनेश का जूता तो मिला लेकिन दिनेश खुद गायब था। जब खोजबीन शुरू हुई तो नया मकान खून के राज से भर उठा—दिनेश का शव मकान के पीछे औंधे मुंह पड़ा मिला।भाई आलोक की चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही और हर पहलू की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।परिजनों का साफ कहना है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि दिनेश की हत्या है। उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।गांव में मातम पसरा है, परिजनों की आंखों में गुस्से और ग़म की ज्वाला साफ दिख रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
