चोपन/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बारात में शामिल होने आए दो युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है,घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा से बारात चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम बगवैसा आई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए।पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र का है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
