सोनभद्र( अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आउटर पर खड़ी कोयला लदी मलगाड़ी पर चढ़कर चोरी का प्रयास कर रहा एक युवक अचानक ट्रैक से फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना रेलवे गेट संख्या 62 और 63 के बीच की है, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक को तुरंत दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि रेलवे व पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
