ओबरा/ सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)– रविवार सनराइज होटल, ओबरा में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की सोनभद्र शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव की घोषणा शिव शंकर सिंह (प्रभारी जोन मिर्जापुर) द्वारा की गई और चुनाव पर्यवेक्षक सुनील पटेल तथा अभिषेक सिंह (मिर्जापुर) की देखरेख में यह प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हुई। चन्दन को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष, अजय कुमार सोनी को जिला मंत्री, प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पदों पर विजय यादव, शैलेन्द्र पाण्डेय और अखिलेश गौतम को चुना गया। प्रचार प्रमुख के रूप में आलोक कुमार महेता व सुशील कुमार, संगठन मंत्री के रूप में अशोक कुमार गौड़ और अरविंद सविता, कार्यालय मंत्री के रूप में राजेश चौधरी, तथा संयुक्त मंत्री के रूप में संतोष सिंह, राकेश कुमार और दीपक कुमार को चुना गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह ने कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा—”हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं है, बल्कि विद्युत तकनीकी कर्मचारियों की आवाज़ को सशक्त बनाना है। आज से हम सब मिलकर एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे और यह कार्यकारिणी उसी दिशा में काम करेगी।” चुनाव की सफलता और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह था और उन्होंने इस कदम को सोनभद्र जिले में कर्मचारियों के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा। अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में इस कार्यकारिणी का गठन जिले के कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
