(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)
दुद्धी : विंढमगंज थाना क्षेत्र के कुदारी धोरपा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे कनहर नदी में नहाने गए 10 वर्षीय आदित्य की डूबने से मौत हो गई। देवनाथ भुइयां के पुत्र आदित्य दोपहर में अपने तीन दोस्तों के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित कनहर नदी में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।
वही आदित्य को डूबता देख उसके साथी घबरा गए। और सभी शोर मचाने लगे । उनकी आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे,ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर बच्चे को खोजबीन शुरू किया। काफी देर के बाद आदित्य को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
