रिपोर्ट रवि सिंह
(दुद्धी सोनभद्र ) तहसील प्रांगण के सभागार कक्ष में तहसील दिवस का आयोजन शनिवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव एवं एडिशनल एसपी नक्सल त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान कुल 45 मामले फरियादियों के द्वारा तहसील दिवस में आए, जिसमें एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया,वही एक अन्य मामले के निस्तारण हेतु टीम गठित कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए, वहीं शेष 43 मामलों के समाधान हेतु संबंधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्याय संगत निस्तारण करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय, अमित कुमार, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश सिंह, सभी थानों के थानाध्यक्ष, विधुत एसडीओ तीर्थ राज, अधिशासी अधिकारी भोला सिंह,वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राम, सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 15, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 15, 2026पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत सम्मानित
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
