रिपोर्ट संजय सिंह
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर चारू द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा होटल अरिहंत में चोरों द्वारा चुराई गई स्ट्रीट लाइट के सम्बन्ध में धारा 305(क)/317(2)/317(4) बीएनएस से सम्बन्धित से दो अभियुक्तगण संदिप पुत्र स्व0 रामचन्दर निवासी पसियान मोहाल वार्ड नं0-05 थाना रॉबर्ट्सगंज, रामाश्रय अग्रहरी उर्फ बडक पुत्र तुलसी राम निवासी चण्डी होटल के पास से मुखबीर की सूचना पर स्टेशन रोड रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार करअभियुक्तगण के पास से चोरी की गई स्ट्रीट लाईट व चिटबन्दी 500 रुपया बरामद कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बाथाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 मनीष कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज ,का0 शिवाजी राव थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 राजेश कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
