रिपोर्ट संजय सिंह
सोनभद्र। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी विकास यादव पुत्र रमेश यादव निवासी घसिया बस्ती रौप थाना राबर्टसगंज सोनभद्र स्थायी पता खड़िया बाजार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को आज दोपहर में पुलिस लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नि्देश पर चल रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुलिस लाइन रोड चौराहे के पास से आरोपी को पकड़ा गया। विकास यादव पर लूट का मामला दर्ज था गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से पूछने पर बताया कि 11 जुलाई.2024 को मैं अपने साथी घरमू व अटल के साथ मिलकर दिन में दो बजे के आसपास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से कट्टा दिखाकर, दो मोबाइल फोन व एक ब्लूटूथ तथा 400/- (चार सौ ) रुपया डरा धमकाकर लूट लिए थे मेरे साथी धरमू व अटल पहले ही पकड़े जा चुके है, मैं तभी से लुक छिप कर भागा भागा फिर रहा था मेरे घर पर नोटिस भी लगी थी आज मैं जरुरी सामान लेने अपने घर घसिया बस्ती आ रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया। कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आज धारा 379,411 के तहत जेल भेज दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
