रिपोर्ट संजय सिंह
सोनभद्र। आज अपना दल एस की मासिक बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि दिनेश बीयार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, तथा विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार पाण्डेय , एवं श्रीमती प्रीति सिंह का.प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच, अभिषेक पटेल जी प्रदेश सचिव युवा मंच, उपस्थित रहे मासिक बैठक में 9 जून को आयोजित बिरसा मुंडा जी के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों को अंग वस्त्र प्रदान कर जिला अध्यक्ष ने स्वागत किया, साथ ही 2 जुलाई 2025 को यश: कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के जन्म जयंती पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले पदाधिकारियों को यश: कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी की प्रतिमा भेंट कर जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि, संगठन सर्वोपरि होता है, जनपद में समस्त जिला पंचायत क्षेत्र के चुनाव 2026 को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि गणों ने कहा कि संगठन विस्तार हेतु सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना होगा मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि, हमारे पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो चुका है, आने वाले पंचायत चुनाव में सभी पंचायती सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों को बड़े ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगी, और अधिक से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। साथ अध्यक्ष जी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों ने अच्छा काम किया है उनका पार्टी हमेशा सम्मान करती आई है और आगे भी करती रहेगी। मासिक बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष गण विनोद यादव, शिबू शेख, प्रवीण त्रिपाठी, महासचिव मुकेश पटेल तरंग, जिला सचिव गण राकेश पटेल, सतीश पटेल, सौरभ मौर्य, जिला मीडिया सचिव विकास पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर केडी सिंह, दीपक राजपुत, ओमप्रकाश पटेल, सोनी खान, जिलाध्यक्ष युवा मंच पुष्पराज पटेल, अनुसूचित जाति जनजाति जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद धांगर, चिकित्सा मंच जिलाध्यक्ष अरुण पटेल, विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी निरंजन जायसवाल, शिवनारायण पटेल, अन्य पदाधिकारी गण लवकुश पटेल, आयुष कांत मिश्रा, नीरज सिंह पटेल, इंद्रजीत पटेल, नंदू पासवान, रीता चौरसिया, अजय कुमार चौरसिया, अयोध्या सिंह पटेल, राजकुमार यादव, विनोद कुमार कोरी, मनीराज यादव, विजेंद्र कुमार बिंद, राममनोहर पटेल, गीता चौधरी, सविता कुमारी, सरोज सिंह गोंड, सर्वेश सिंह पटेल, चंद्र शेखर पटेल, दीपक सिंह पटेल, राजा सिंह पटेल, धनपाल, रोहित सिंह पटेल, मुरारी बीयार, अरुण पटेल, उदित नारायण सिंह, राजेश वर्मा, रत्नकेश केशरी, कमालूद्दिन अंसारी आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
