सहारनपुर: जिले में रिश्तों का कत्ल देखने को मिला है एक कलयुगी पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी है जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पारस ने थाने में तहरीर दी कि उसके छोटे भाई तनिष्क की हत्या उसके पिता ने कर दी है पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तनिष्क के पिता मुकेश को गिरफ्तार कर लिया जो की बाहर भागने की फिराक में था। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह शराब का आदी है और उसने बैंक से चार लाख का लोन लिया था और कुछ उधर भी ले रखा था। जिसे चुकाने के लिए उसने तीन बीघा जमीन बेच दी थी जिस कारण उसका बेटा उसे खफा रहता था जब शाम के समय वह घर आया तो उसके बेटे ने उसे कुछ बुरा भला कह दिया गुस्से में आकर उसने सब्जी छीलने वाले चाकू से अपने बेटे पर वार कर दिया और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने घर से चाकू को भी बरामद कर लिया है और मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
