आजमगढ़। पुलिस की वर्दी में शादी से संबंधित वेबसाइट के माध्यम से लोगों को ठगने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने फर्जी दरोगा व उसके तीन साथियों की गिरफ्तारी के मामले में खुलासा किया है। इस गैंग के खुलासे में मुबारकपुर और शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। दो तमंचे, पुलिस की वर्दी डबल स्टार, नेम प्लेट, दो कार समेत अन्य सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बलिया जनपद निवासी धीरज सिंह खुद की पुलिस वर्दी में और अन्य पुलिस कर्मियों के बीच में रहकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को ठगने का काम करता था। इसके सहयोगी इसके पुलिस में होने का अलग अलग तरीके से लोगों को आभास कराते थे। वर्ष 2020 से गैंग सक्रिय था। वर्दी पहन कर इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धीरज अपने आप को एसआई बताता रहा। पुलिस के मेडल लगाता रहा। नेताओं के साथ फोटो प्रोफाईल पर डालता था। नियमित रूप से वर्दी पहन कर विभिन्न दफ्तरों में जाता रहा व समारोह में शामिल होता रहा। शादी के प्रपोजल आने पर उनसे नजदीकी बढ़ाता और फिर मां के आपरेशन के नाम पर पैसे मांगता था। अपने शिकारों से बाद में सम्पर्क काट देता था। यह बलिया, मिर्जापुर, लखनऊ और इलाहाबाद में सक्रिय रहा। इस पर पहले से इलाहाबाद व लखनऊ में मुकदमे लिखे जा चुके थे। आजमगढ़ में भी मुकदमा पंजीकृत किया गया। चेकिंग में बवर्दी (फर्जी) पकड़े जाने व दो धोखाधड़ी के मुकदमे कोतवाली और फूलपुर में लिखाये गये हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
