दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण बैठक में मुख्यातिथि के रूप में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख दुद्धी मण्डल प्रवासी अजित रावत ने बूथों को सशक्त बनाने पर पर बल दिया। बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में की। अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने किया। इस दौरान अजित रावत ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं। मंडल के प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का सत्यापन व कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए। सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। रॉबर्ट्सगंज की लोकसभा सीट 2024 में भाजपा जीत हासिल करें और जीत का अंतर बड़ा हो। विशिष्ट अतिथि दुद्धी मण्डल प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मंडल स्तर पर कोई नया बूथ बना है या मतदान केंद्र बदला है तो पार्टी कार्यकर्ता उसका अपडेट करेंगे। बूथ पर दो-दो व्हाटसएप ग्रुप बनाए जाएंगे। एक ग्रुप संगठनात्मक और दूसरा समर्थक ग्रुप का होगा। मंडल पदाधिकारियों को एक या दो शक्ति केंद्रों के बूथों की बूथ समितियों की बैठक और प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुखों की बैठक लेने के लिए बूथ प्रवासी काे नियुक्ति करना होगा। लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पूर्ण बहुमत के साथ हमें कमल खिलाना है।बैठक में मुख्यरूप से दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह कमल जिलामंत्री दिलीप पांडे मण्डल उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद मनोज तिवारी राहुल अग्रहरी धनंजय रावत मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल प्रेमनारायण मोनू सिंह शक्तिकेन्द्र प्रभारी रामेस्वर रॉय संजू तिवारी पंकज अग्रहरी सुमित सोनी विनोद जायसवाल जयप्रकाश तिवारी शिवशंकर गुप्ता जितेंद्र चन्द्रवंशी मण्डल मंत्री गोपाल सोनी गोरखनाथ अग्रहरी अंशुमान रॉय हिमांशु चौरसिया मण्डल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान जिला संयोजक भोलू जायसवाल शक्तिकेन्द्र संयोजक मनोज पटेल प्रदीप शर्मा अजय प्रसाद शिवप्रसाद कुशवाहा कौशलेंद्र प्रताप सिंह दीपक सोनी पूर्व शक्तिकेन्द्र संयोजक राजीव कुमार आईटी विधानसभा सदस्य सोनू जायसवाल भाजयुमो संयोजक अजय चन्द्रवंशी मण्डल संयोजक पीयूष कसेरा बूथ अध्यक्ष राजन अग्रहरी सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहें।।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
