बलिया। शनिवार दोपहर बाद आई आंधी पानी के कारण जगह-जगह बिजली के तार खंभे टूटने व इंसुलेटर पंचर होने के कारण क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ से अधिक गांवो की बिजली 20 घंटे से बाधित है। रविवार को शाम 5 बजे बैरिया विद्युत उपकेंद्र के उप खंड अधिकारी ने बताया कि व्यवस्था ठीक करने में कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। सुबह 11 बजे से जिन जिन क्षेत्रों का लाइन ठीक हो रहा है वहां आपूर्ति चालू कर दी जा रही है। कुछ क्षेत्रों में शनिवार की देर रात बिजली बहाल की गई, किंतु सुबह फिर लाइन में खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। बताते चलें कि गंगा पांडेय के टोला व मखदुमपुर गांव के सामने 33 हजार के हाई टेंशन का तार टूट गया था। वही मूनछपरा में इंसुलेटर पंचर हो गया था। चकिया में 11हजार वोल्ट का खंभा टूट गया था। इसी तरह कई अन्य जगहों पर खंभे व तार टूट गए। जिसके चलते समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति अव्यवस्थित है। विद्युत उपकेंद्र जयप्रकाश नगर व लोकधाम ठेकहां के कुछ गांवो की विद्युत आपूर्ति रात करीब 11 बजे बहाल की गई थी। जो सुबह खराबी आ जाने के कारण फिर बाधित हो गई। समाचार लिखे जाने तक विद्युत कर्मी लाइन ठीक करने में लगे हुए थे। स्थिति यह है कि इस उमस और गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत पूछने पर उपखंड अधिकारी बैरिया संतोष चौधरी ने बताया कि तेज आंधी व पानी के चलते विद्युत आपूर्ति में बाधा पहुंची थी। जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जबकि कुछ क्षेत्रों में लाइन को ठीक किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार