मऊ। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पर आई एस 191 गिरोह के सरगना मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर रामदुलारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । रामदुलारे गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मतलूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है । रामदुलारे के ऊपर 25000 रुपए का इनाम भी घोषित था । पिछले काफी समय से पुलिस को रामदुलारे की तलाश थी । राम दुलारे मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर बताया जा रहा है। एसओजी व सर्विलांस के साथ दक्षिणटोला पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब पांच अक्तूबर को रात्रि लगभग 10 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मन्ना सिंह हत्याकांड में गवाह रहे राम सिंह के गनर सतीश कुमार की हत्या में शामिल रामदुलारे दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर मोड़ आ रहा है । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मतलूपुर मोड़ पर पहुंच कर बाहुबली मुख्तार अंसारी जो कि आईएस 191 गिरोह का सरगना है उसके नजदीकी व मन्ना सिंह हत्याकांड में गवाह राम सिंह मौर्या के गनर सतीश कुमार की हत्या में शामिल शार्प शूटर रामदुलारे को गिरफ्तार कर लिया । रामदुलारे राम सिंह हत्याकाण्ड में सह अभियुक्त और गैगस्टर एक्ट में 2010 से वांछित था और फरार चल रहा था । 25 हजार रुपए के इनामिया शातिर शार्प शूटर रामदुलारे जो कि सकलडीहा जनपद चन्दौली का रहने वाला है । जिसको पुलिस ने मतलूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया । रामदुलारे के पास से एक अवैध पिस्टल व दो अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया । पकड़े गए अपराधी को जेल भज दिया गया ।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार