सोनभद्र:-(AKD/गिरीश तिवारी)-
उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी का जनपद सोनभद्र में 20 दिसम्बर 2025 को आगमन प्रस्तावित है। वे पूर्वान्ह में सर्किट हाउस पहुंचेंगे।आगमन के बाद पूर्वान्ह 11:40 बजे से 12:20 बजे तक सर्किट हाउस में प्रशासनिक, पुलिस, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों के जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में लंबित अपीलों एवं शिकायतों की समीक्षा बैठक करेंगे।इसके उपरांत अपरान्ह 12:30 बजे रॉबर्ट्सगंज स्थित पाण्डेय परासी कमोजी रोड पर वैष्णों मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस चुर्क में रात्रि विश्राम करेंगे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
