ललितपुर। जिले के तालबेहट ब्लाक अंतर्गत गेवरा गुदेरा गांव में अंधविश्वास के चक्कर में डूबे लोगों को बेवकूफ बनाकर एक गड्डे में भरे जल से असद बीमारियों को ठीक करने का दावा कर पैसा लूटने का कार्य किया जा रहा था। यह कारनामा ठगी बाबाओं का धंधा अधिक दिन नहीं चल सका। वन विभाग के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर इसका भंडाफोड़ कर दिया और भूमि को खाली करवा दिया। बताया गया कि गांव के कुछ लोगों ने पास में भरे तालाब से रिस रहे पानी को एक खाली सूखे चैक डैम में छेद करके एक गड्ढे में पानी इकट्ठा कर लिया था और उसे जगह को सिद्ध क्षेत्र बता कर उसे गड्ढे के पानी से असाध्य रोगों का इलाज कर रोगों से मुक्ति दिलाने का दावा किया जा रहा था। गड्ढे के गंदे पानी से नहा कर रोग सही होने का दावा किया जा रहा था लेकिन कई लोगों के नहाते नहाते उसे गंदे पानी में बदबू आने लगी थी इस गंदे पानी से लोगों का इलाज किया जा रहा था अंधविश्वास में डूबे लोग वहां उसे गड्ढे के पानी से नहा कर अपने आप में यह समझते थे कि अब उनका रूप सही हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था जिससे कि कई लोगों का वहाँ जमावड़ा शुरू होने लगा था और चढ़ावा आने लगा था जिससे वहां वन विभाग की भूमि पर मंदिर बनाने की योजना भी शुरू की जा रही थी रात दिन अपने इलाज के लिए वही जंगल में पड़े रहते थे वन विभाग को सूचना मिलने पर गौतम सिंह डीएफओ पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर उसे स्थान को खाली कर दिया और लोगों से अपील की यहां पर लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसा लूटा जा रहा था यह कोई सिद्ध क्षेत्र नहीं है ना यहां कोई रोग सही होता है केवल बेवकूफ बनाया जा रहा था अब वहां पुलिस का पहरा भी लगा दिया गया है कि वहां कोई भी लोग ना पहुंचे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
