रिपोर्ट -राजेंद्र मानव
घोरावल :नगर सहित ग्रामीण अंचलों में दुर्गा पूजा नवरात्रि, दशहरा, डाला छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर शनिवार देर शाम घोरावल पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा कार्यक्रम के आयोजकों को बताया गया कि आयोजन हेतु नियमानुसार अनुमति तहसील कार्यालय घोरावल से प्राप्त कर लें। कार्यक्रम के आयोजन में अनुमति में दिए गए नियमों का अनुपालन करें। आगामी त्योहारों में किसी भी नई परंपरा का प्रारंभ न किया जाए तथा अश्लील गाने, डीजे के साउंड पर डांस आदि न कराया जाए एवं किसी भी धर्म संप्रदाय अथवा देश के प्रति अनुचित नारेबाजी नहीं होनी चाहिए।आयोजन स्थल पर आगजनी एवं विद्युत से घटित होने वाली घटनाओं के प्रति पर्याप्त इंतजाम किए जाने हेतु आयोजनों को निर्देशित किया गया है। साथ ही विसर्जन के दौरान सावधानी रखने व स्थानीय तैराक , गोताखोर आदि की व्यवस्था के विषय में भी बताया गया है। त्योहार को त्यौहार की भावना व आस्था से ही मनाया जाए। घोरावल कोतवाली के प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार सिंह को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त समस्त तैयारी की आयोजकों के साथ मिलकर विस्तृत जानकारी एकत्र करें एवं त्योहारों को आयोजकों के साथ मिलकर सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही समय से कर लें। मुख्यमंत्री जी द्वारा नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति का अभियान और प्रभावी ढंग से लागू किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अतः आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं सुचिता बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यकर्ता तैयार करने तथा किसी भी घटना के होने पर पुलिस प्रशासन को तुरंत अवगत कराने हेतु बताया गया है।इस अवसर पर तहसीलदार अश्विनी कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, घोरावल चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह,शिवद्वार चौकी इंचार्ज धर्मनाथ,जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह, अरुण कुमार अग्रवाल इत्यादि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
