घोरावल (राजेंद्र कुमार मानव): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ओदार गांव में गुरुवार को देर रात दो बाइकों की टक्कर में कुल 4 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पीआरबी पुलिस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के तिलौली कोलानी बस्ती के रहने वाले रामवृक्ष (32) उनकी पत्नी सुखवंती (28) और पुत्र अजीत (10) एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे। जहां से अपने घर लौट रहे थे। ओदार गांव तक पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आकाश (22) निवासी बिमौरी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रामवृक्ष के पैर में, सुगवंती के पैर में, अजीत के आंख के पास तथा आकाश के सिर में चोट आई। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। किसी ने सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी ने रामवृक्ष, सुखवंती, अजीत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं ग्रामीण घायल आकाश को सीएचसी ले गए। चारों का उपचार चल रहा है। रामवृक्ष को अधिक चोट लगने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त