घोरावल(राजेंद्र कुमार मानव): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी युवक की शुक्रवार को भोर में लखनऊ के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां ग्राम निवासी संतलाल (32) पुत्र शिवदास बृहस्पतिवार की शाम निजी कर से लखनऊ के लिए रवाना हुए। गांव का ही एक युवक कार चला रहा था ।लखनऊ के पास पहुंचने पर शुक्रवार को भोर में करीब 5:00 सामने से आ रही ट्रक से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में संतलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक श्रीकांत (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में पहुंची तो संतलाल के घर कोहराम मच गया। खबर मिलते ही परिजन घोरावल से लखनऊ के लिए मृतक का शव लेने के लिए रवाना हुए। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घोरावल नहीं पहुंच सका था ।मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता है। वह लखनऊ में पाइपलाइन ठेकेदारी का कार्य करते थे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
