कानपुर। देवरिया नरसंहार के बाद अब कानपुर देहात में भी भूमि विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की हुई निर्मम हत्या कर दी गयी वहीं 4 की हालत नाजुक है, जो कानपुर के हैलट अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। बताया गया कि कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में सत्य नारायण और मोहन शुक्ला के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आज देर रात्रि मोहन शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्य नारायण के परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया। जहाँ एक की रास्ते मे मौत हो गई थी। वही एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। यानी दो सगे भाइयों की मौत हो गई वही अब तक 4 कि हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मौके का स्थलीय निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह व आईजी रेंज प्रशांत कुमार भी शाहजहांपुर निनायां गांव पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से घटना के विषय में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया। वही जिम्मेदारों को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेते हुए करवाई तेजी से शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
