घोरावल(राजेंद्र मानव) – कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार वीट अन्तर्गत सिगरा बस्ती में सोमवार को अल सुबह खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार वीट अन्तर्गत सिगरा बस्ती में सोमवार को अल सुबह सुदन मौर्या के घर के समीप खेत में ग्रामीणो द्वारा विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद को मोबाइल फोन के द्वारा दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ने वन दरोगा राजन मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर भेजा, जहां वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से काफी मशक्कत कर रेस्क्यू कर सात फीट विशालकाय मगरमच्छ पकड़ कर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे सुरक्षित मुक्खा जलाशय में छोड़ दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
