घोरावल(राजेंद्र मानव) -मिशन शक्ति के चौथे चरण में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हिरनखुड़ी में छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन विषयों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।छात्र छात्राओं ने सैनिक भेष भूषा में “नारी एक रूप अनेक”, “मैं दुर्गा हूं”, ‘ मैं मां काली हूं”, “मैं इंदिरा गांधी हूं”, “मैं कल्पना चावला हूं” जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल और शिवद्वार चौकी प्रभारी चंद्रशेखर ने छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न टोल फ्री नंबर 112,1090, 1930, 108,102, 1098 की जानकारी दी गई व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों से यह अनुरोध किया गया कि वे परिजनों को भी आज बताई गई बातों से जागरूक करें, ताकि उनके सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान सियाराम यादव और विद्यालय प्रभारी सुनील कुमार मौर्य ने बालिका शिक्षा पर जोर देेेते हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
