विंढमगंज(रवि सिंह) – थाना क्षेत्र के घिवहीँ गांव में एक बाइक व साइकिल की टक्कर में कुल तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए,सभी घायलों को आनन फानन में उपचार हेतु दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ उपचार चल रहा है,प्राप्त जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवहीँ गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल पर सवार 70 वर्षीय मुरली यादव निवासी घिवहीँ व बाइक पर सवार कृष कुमार पुत्र उमेश कुमार व विकास पुत्र मुन्ना राम दोनों निवासी केवाल कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में आनन फानन में सभी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। जहाँ साइकिल सवार मुरली यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही बाइक सवार कृष व विकास का इलाज दुद्धी सीएचसी में चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
