मनीष कुमार
37वें टूर्नामेंट के विजेता को 50 व उपविजेता को मिलेगा 25000 इनाम
दुद्धी सोनभद्र
टाउन क्रिकेट क्लब की एक बैठक रविवार को स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर वेटरन खिलाड़ी सुनील जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मेजबान टीम के कप्तान रजतराज व उपकप्तान अंकुर बच्चन ने कमेटी में कई वर्षों से सचिव की भूमिका निभा रहे जबीं खान को अध्यक्ष बनाने की संयुक्त रूप से प्रस्ताव रखी। बैठक में उपस्थित खिलाड़ियों द्वारा करतल ध्वनि से सहमति जताते हुए समर्थन देते हुए जबीं खान को टीसीडी का नया अध्यक्ष चुना । नवनिर्वाचित अध्यक्ष जबीं खान ने कमेटी के नए सचिव के रूप में अंकुर बच्चन का मानोनयन किया। साथ ही 37वें अंतरराज्जीय टूर्नामेंट के लिए विजेता को नगद पचास हजार रुपये व उपविजेता को पच्चीस हजार रुपये का नगद धनराशि दिए जाने की घोषणा की। अंत में अध्यक्ष जबीं खान ने सभी का आभार जताया और कहा कि इस बार भी पूरी टीम की सहयोग से बेहतर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक के उपरांत वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित मेजबान टीम के सदस्यों ने माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर नवनिर्वाचि अध्यक्ष का अभिनन्दन किया। बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी सलीम खान, महबूब खान, गांधी खान
सुनील जायसवाल, सुमित सोनी, रजत राज, अंकुर बच्चन,
इरफान, रितेश, गौरव सोनी, संतोष, नागेंद्र, धर्मेंद्र मिश्रा, सृजन
धीरज, आर्यन, रेहान खान, गौस खान, सागर, आकाश
जायसवाल, रितेश जायसवाल, रजनीश कुमार (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) , सनी, धीरज,
अनुराग, अयाज, निशु, अमन, टेनि, ऋतिक सहित अन्य खिलाड़ी
उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
