कानपुर। विश्व कप में ग्रुप राउंड के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और 15 नवंबर दिन बुधवार को पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से इस राउंड में आमने सामने है. पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़कर फाइनल में जगह बनाई थी। टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी। विश्वकप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की जीत के लिए कामना कर रहें हैं। कानपुर में भारत की जीत के लिए मां पीतांबरा हवन किया गया। इस हवन के बारे में कहा जाता है कि शत्रुओं पर विजय पाने के लिए इसे किया जाता है। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने सुबह से ही भारत की जीत के लिए हवन पूजन शुरू कर दिया है। इस हवन को देश की जानीमानी एस्ट्रोलॉजर नितिशा मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
