हाथरस। चलती बाइक सवार दंपति के ऊपर टूट कर हाई टेंशन लाइन का तार गिर गया जिसमे महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को लिया कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश छाया है। ग्रामीणों ने बिजली घर का घेराव कर जेई पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। आपको बतादें की हाथरस जिले के गांव करारमई में की रहने वाली महिला पूजा अपने पति भूरे सिंह के साथ अपने भाइयों की दोज करने के बाद अपने माईके हसायन थाना क्षेत्र के नगला सकत से बाइक द्वारा वापिस अपनी ससुराल जा रही थी, जब यह दम्पत्ति हसायन थाना क्षेत्र के भैंकुरी चौराहे के पास नगला मधुकर के पर पहुंचे तो ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार चलती बाइक पर दंपति के ऊपर टूट कर गिर गया, हाई टेंशन के करंट से महिला की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से झुलस गया मौके पर जुटे राहगीर और स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा तो तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर लाइन का करंट बंद करवाया वही इलाका पुलिस को भी सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश छा गया और सैकड़ो की संख्या में लोग बिजली घर पर पहुंच गए और बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया है और जेई विद्युत विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर