डाला/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-हाथीनाला थाना क्षेत्र के खाड़पाथर जंगल में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पलट गया, जिससे चालक केबिन में ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी एक राहगीर द्वारा पीआरवी को दी गई, जिसके बाद हाथीनाला और रेणुकूट पिपरी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक सुल्तान अंसारी को बाहर निकाला, जबकि खलासी अंकित को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल हिंडाल्को अस्पताल पहुँचाया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
