मध्य प्रदेश में आज सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार सीहोर के जैत में मतदान करने पहुंचे। सीएम ने परिवार के सदस्यों के साथ सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। मतदान करने से पहले सीएम ने मां नर्मदा का पूजन किया व जैत गांव के मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ नजर आईं। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएम को घेर लिया और उनका तिलक भी किया। सीएम ने लाडली बहनों को गले से लगाकर आभार जताया। वही दूसरी तरफ
पीसीसी चीफ एंव पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपने बेटे नकुलनाथ व बहू प्रिया नाथ के साथ शिकारपुर में मतदान किया। कमलनाथ ने मतदान से पूर्व शिकारपुर स्थित मंदिर में पहुंचकर पूजन किया। इसके बाद वे सौंसर विधानसभा के ग्राम शिकारपुर में मतदान करने के लिए पहुंचे।

Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़May 16, 2026पेटराही में लेखपाल की कार्यशैली पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश
सम्पादकीयMay 16, 2026किन्नर गुटों के बीच विवाद गहराया: जिला प्रशासन से लगाई गुहार, नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
उत्तर प्रदेशMay 16, 2026भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सम्पादकीयMay 16, 2026खनन क्षेत्र में फिर दौड़ती मौत,टीपर ने कुचला, बाइक सवार MR की मौके पर दर्दनाक मौत
