रवि सिंह
(विंढमगंज/ सोनभद्र)विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह कोन मोड के कचनरवा भेलवाखाडी निवासी कमलेश का 3 वर्षीय पुत्र शिवम अपनी मां व बहन के साथ नानी के यहां से अपने घर के लिए ई रिक्शा से कोन मोड पहुंचा था ।कि उसी दौरान दुद्धी की तरफ से आ रही एक डिजाईर कार ई रिक्शा को ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे ई रिक्शा पलट गयी, शिवम (3) वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उसे प्रा. स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सलैयाडीह प्रधान प्रतिनिधि किंशू सिंह ने जानकारी लेते हुए घायल के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राज नारायण भारती को सूचित किया, मां इंद्रावती की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही प्रा० स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। वही मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने उक्त कार को अपने कब्जे में लेकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया ,वही घटना के संबंध में मृतक की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
