संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र :पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम मे आज मंगलवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान वाराणसी- शक्तिनगर राज मार्ग से लगभग 200 मीटर ग्राम गेंगूआर से एक आपचे मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियोंरवि कुमार गुप्ता उर्फ संदीप उर्फ कल्लू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 21 वर्ष,आकाश सोनकर पुत्र प्रेमलाल निवासी चण्डी होटल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष । द्वारा 01 बोरी में बेचने हेतु ले जा रहे कुल 07 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 11/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
