दुद्धी /सोनभद्र(रवि सिंह) –दुद्धी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरडीहा के वार्ड नंबर 13 में धनराज गोंड़ के घर के पास लगा वाटर सोलर पंप कई महीनो से खराब पड़ा है जिसकी मरम्मत नहीं हो रही है, आसपास के लगभग 10 घरों के ग्रामीण को वाटर सोलर पंप से पानी नहीं मिल रहा है, वही पानी पीने की समस्या को लेकर ग्रामीण कई महीनों से जूझ रहे हैं ।घर से कुछ दूर पर लगे एक निजी समरसेबल से इन दिनों इनकी प्यास बुझ रही है। जबकि लघु सिंचाई विभाग के द्वारा बगल में बने नवनिर्मित कुएं का भी निर्माण कराया गया है। जिसमें पानी कम होने के कारण वहां से भी पानी पीने को प्राप्त नहीं हो पा रहा है ।इस मौके पर राजकुमारी, सोनिया देवी ,रामनाथ, धनराज सावित्री ,माया देवी , चमेलिया ,राजा राम ,नेहरू सोमनाथ, सरवन ,सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर