(मनीष कुमार )
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर आज दुद्धी बी तथा प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला गया। टॉस किया राबर्ट्सगंज के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाये। जिसमे बीरबल ने 50 रन बनाये, सचिन ने 22 रन बनाये,प्रीतराज ने 17 रन तथा नफास्त खान ने 15 रनों की पारी खेली।गेंदबाज़ी करते हुए दुद्धी बी टीम के खिलाड़ी रेहान ने 3 विकेट तथा नागेंद्र ने 2 विकेट जबकि निशांत और आयाज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते दुद्धी बी टीम ने 5 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।जिससे निशांत ऊर्फ नीशू ने शानदार 53 रन बनाए।गौस खान ने 51 रन की पारी खेली जबकि निशांत मोहन ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज सचिन, भूषण, अमित तथा सतीश ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस तरह से दुद्धी बी टीम ने प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज को 5 विकेट से पराजित किया। दुद्धी टीम के खिलाड़ी गौस खान को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शनिवार को दुद्धी बी टीम व रांची झारखण्ड के बीच क्रिकेट मैच खेला जायेगा।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
