दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह) -स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर शुक्रवार को टाउन क्लब दुद्धी व बैढ़न के बीच खेला गया। टॉस दुद्धी के कप्तान रजतराज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 259 रन बनाये। जिसमे सागर विश्वकर्मा ने शानदार 78 रन की पारी खेली। आलोक शर्मा ने 71 रन बनाए, कप्तान रजतराज ने 31 रन की पारी खेली।
गेंदबाज़ी करते हुए बैढ़न टीम के खिलाड़ी संजू जायसवाल व हर्षित दूबे ने 2-2 विकेट हासिल किया जबकि अमित ने 1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते बैढ़न टीम ने 16.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 166 रन बनाये। जिसमे हर्षित ने 116 रन बनाये।चंदन ने 10 रन का योगदान दिया।
गेंदबाज़ी करते हुए दुद्धी टीम के खिलाड़ी अभिषेक ने 4 विकेट,धर्मेंद्र ने 3 विकेट तथा पंकज ने 2 विकेट हासिल किया।
इस तरह से दुद्धी की टीम बैढ़न की टीम को 93 रनों से पराजित किया।दुद्धी टीम के खिलाड़ी हर्षित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
13 जनवरी को दुद्धी और बीना के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार