रवि सिंह
24 जनवरी को टाउन क्लब दुद्धी और दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के बीच होगा फाइनल मुकाबला।
दुद्धी, सोनभद्र। गुरुवार को टाउन क्लब दुद्धी और दुद्धी ए टीम के बीच दूसरा सेमी फाइनल मैच खेला गया। टॉस टाउन क्लब के कप्तान रजत राज ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते दुद्धी ए टीम ने 18.1 ओवर ओवर में 10 विकेट खोकर 134 रन बनाये। जिसमे जमशेद ने 33 शनि ने 22 तथा अयाज ने 18 रन की पारी खेली।
गेंदबाज़ी करते हुए टाउन क्लब दुद्धी के खिलाड़ी रजतराज और अभिषेक ने 3-3 विकेट हासिल किया तथा धर्मेंद्र ने 2 तथा नीरज ने 1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए टाउन क्लब दुद्धी की टीम ने 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर निर्धारण लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें आलोक ने 63 रन बनाए।श्रीजन ने 34, अभिषेक ने 20 तथा सुमित ने 9 रन बनाए।
गेंदबाज़ी करते हुए दुद्धी ए के खिलाड़ी जमशेद, निशांत, अयाजा और रेहान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस तरह से टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी की टीम ने दुद्धी ए को 6 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई।टाउन क्लब दुद्धी के खिलाड़ी आलोक शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
24 जनवरी को फाइनल मुकाबला टाउन क्लब दुद्धी और दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के बीच खेला जायेगा।

Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार