सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा चालये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम व इन्टर स्टेट बार्डर चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस द्वारा आज संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग/ बैरियर बार्डर चेकिंग के दौरान आसनडीह छत्तीसगढ़ बार्डर से एक अदद वाहन बोलेरो से एक नफर शराब तस्कर दीपक गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता, निवासी पोखरा (परसाटोला), थाना बभनी उम्र लगभग 24 वर्ष को कुल 189.48 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर (अनुमानित कीमत रु0 1.5 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0- 13/2024 धारा- 60/63 Ex. Act व धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
