सोनभद्र। थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के नाम दर्ज 01 अदद बोलेरो पिकप (अनुमानित कीमत 7 लाख पच्चास हजार रुपये) की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क। बताया गया की पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0 73/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त सोनू यादव उर्फ नितेश कुमार यादव पुत्र हनुमान यादव, निवासी ग्राम जमुनीनार, थाना अधौरा, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार), द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई एक अदद बोलेरो पिकप सं0 BR45GA9276 (अनुमानित कीमत 07 लाख पच्चास हजार रुपये) को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के क्रम में में नियमानुसार कुर्क किया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज, थानाध्यक्ष रायपुर जनपद सोनभद्र मय टीम मौजूद रहें ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
