पब्लिक भारत न्यूज डेस्क: इस बार फरवरी माह में मंगल, सूर्य, शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे तो शनि अस्त होंगे। इससे सभी राशियों के जीवन में बदलाव आएगा, इसकी जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य ने बताया कि फरवरी के 29 दिनों में इसका वृश्चिक राशि पर क्या असर होगा जानने के लिए पढ़ें फरवरी राशिफल वृश्चिक 2024, मासिक राशिफल वृश्चिक 2024।
व्यापार में निवेश का है उत्तम समय
इस बार फरवरी माह में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए भी फायदेमंद है। इस महीने की शुरुआत में वृश्चिक राशि वालों को प्रशंसा मिलेगी। निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों पर इस महीने काम का दबाव कम होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिए समय उत्तम है। साथ ही जीवनसाथी आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। आपके नये मित्र बन सकते हैं। मेडिकल के क्षेत्र में काम कर रहे तो होगा लाभ। इसके साथ ही ज्योतिषाचार्य ने यह भी बताया कि
वृश्चिक राशि वालों के सम्पत्ति विवाद का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, यदि कोई प्रेम विवाह करना चाहता है तो इस महीने परिवार वाले राजी हो सकते हैं। मेडिकल, खनिज और मीडिया से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। महीने की शुरुआत में तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। स्थान-परिवर्तन की बाधा दूर होगी। भाई-बहनों के जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
