रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोले भाले ग्रामीणों नेटवर्किंग कम्पनी के एजेंटों द्वारा करोड़पति का सपना दिखाकर गुमराह किया जा रहा हैं। क्षेत्र में कई चितफण्ड कम्पनियाँ सक्रिय हैं और लोगों को तरह तरह का लालच देकर जोड़ रहें हैं जिसके लिए हजारों रूपये लिए जा रहें हैं। ऐसा ही एक नेटवर्किंग कम्पनी में काम करने वाले कथित एजेंट और एडवाइजर दुद्धी बाजार में ही किसी बात को लेकर भीड़ गए और जमकर बवाल काटा।मामला बढ़ते देख स्थानीय लोगों ने उक्त लोगों को थाने पर ले गए। बताया गया कि दिघुल गाँव की दो नाबालिक लड़कियों को एजेंट के नाम पर हजारों रूपये लें लिए गए जबकि उन्हें पैसे का कोई रसीद या रिकार्ड नहीं दिया गया था। इसी को लेकर नाबालिक लड़कियां अपनी आई डी प्रमाण) मांग रहीं थी ।कि बात इतनी बढ़ गई कि बाजार में ही एक दूसरे से भीड़ गए और जमकर हाथापाई हुई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई।
पुरानी कोतवाली परिसर में वरिष्ठ उप निरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा द्वारा मामले को लेकर लिए गए पैसे तत्काल वापस करने की चेतावनी दी गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
