संवाददाता –गिरीश तिवारी

डाला, सोनभद्र : उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन संस्था सोनभद्र में काम करते हुए छह साल पूरे किये। संस्था वर्ष 2018 से सोनभद्र जिले में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लर्निंग आउट्कम को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इस बार संस्था ने वार्षिक आयोजन को युवाओं पर केंद्रित किया था। युवा भारत और दृष्टिकोण विषय पर मध्य प्रदेश की संस्था मेरा गाँव मेरी दुनिया के सह-संस्थापक नागेश्वर पांचाल ने कहा कि युवाओं को सोचना पड़ेगा कि दरसल हमें अपने गाँव या जहांसे भी वे हैं वहाँ की जरूरत क्या है? हर जगह की अपनी चुनौती भी होती है और ताकत भी उसे युवा कैसे देख रहा है। युवाओं को स्वयं से प्रश्न करना होगा और समझना होगा कि वे क्या और क्यों करना चाहते हैं दरसल में वो जो सोच रहे हैं क्या उसकी जरूरत है। जालौन जिले के मलकापुर गाँव के ग्राम प्रधान अमित ने बताया कि उन्हे जब अपने प्रधान चुना गया तो सिर्फ दो कारणों से एक कि महिलाओं और लड़कियों ने उनपर विश्वास किया कि इनके प्रधान बनने से सामाजिक व्यवस्था में सुधार होगा वे बेझिझक कहीं आने जाने में सक्षम होंगी। दूसरा कि गाँव की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। वही युवाओं के संदर्भ में उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ युवा कई बार कुछ ट्रैप में भी फँसता है उसे बचना होगा कई बार डिजिटली इतना जुड़ जाता है कि उसे ठहरकर सोचने का मौका ही नहीं मिलता उसका समय बहुत नष्ट हो जाता है इसलिए उसे अपने लिए कुछ दायरे निश्चित करने होंगे। उसे अपने लिए चीजों का चुनाव बहुत सोच समझकर करना होगा। युवा करने में सक्षम हैं लेकिन उसे करने के लिए स्वयं के स्तर पर सोचना होगा। दूसरे पैनल में स्थानीय युवा और अवसर पर चर्चा हुई जिसमें आत्माराम आईटीआई कॉलेज के संस्थापक नवनीत सिंह ने बताया कि हमारे जनपद में जो जनजातीय युवा हैं उनमें बहुत ऊर्जा है और वे बहुत सारे खेलों में पारंगत हैं , वे दौड़ में बहुत अच्छे हैं, यदि उन्हे आर्चरी, क्रिकेट, खो खो कबड्डी का बेहतर प्रशिक्षण और प्लेटफ़ॉर्म दिया जाए तो वे बहुत अच्छा कर सकते हैं और देश स्तर पर सोनभद्र का नाम कर सकते हैं। दिव्यंग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा जो इस साल मतदाता जागरूकता के ब्रांड एम्बेसदार भी हैं उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने सपने को जीना होगा उसपर काम करना होगा तभी आगे बढ़ पाएंगे और उसके लिए उन्हे संसाधन और परिवार का सहयोग बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में अलग-अलग सरकारी विद्यालय के छह बच्चों को अवॉर्ड भी दिया गया जिन्होंने देश स्तर पर आयोजित एक पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। सभी वक्ताओं और अतिथियों का सम्मान बच्चों द्वारा बनाए गए बैज से किया गया जो स्वयं बच्चों ने सबको लगाया। संस्था के सह-संस्थापक चंद्र किरण तिवारी एवं निखिल शेट्टी उपक्रम के माध्यम से यहाँ के युवाओं को जोड़ना चाहते हैं । उनका मानना है कि यदि हम यहाँ के युवाओं की लीडरशिप लेकर आते हैं तो ये लोग सोनभद्र की शिक्षा को सुदृढ़ करने में बहुत बड़ा सहयोग करेंगे। उपक्रम को इन छह सालों में लोगों ने जाना है और अब स्थानीय लोग भी सहयोग करने लगे हैं। डाला स्थित सत्यम शिवम सुंदरम होटल ने कार्यक्रम करने की जगह एवं जलपान की व्यवस्था कर संस्था का सहयोग किया। होटल के संस्थापक शिवम मिश्रा ने कहा कि वे इस प्रकार सहयोग कर अपने जनपद के लिए कुछ करना चाहते हैं। कार्यक्रम की आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ जिसमें महंत मुरली तिवारी, शिक्षक अरविन्द कुमार एवं अतिथि वक्ताओं ने किया। कार्यक्रम में तूलिका, नूतन, खुशबू, अंकित, ओम प्रकाश तिवारी, संजय पांडे, शिवम मिश्रा, समुदाय के अन्यलोग मौजूद रहें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त