सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद में अवैध खनिज परिवहन का खेल अब खुलकर सामने आ गया है। ट्रक संचालकों का ऐसा जुगाड़ कैमरे में कैद हुआ है, जिसे देखकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ही ट्रक पर एक नंबर प्लेट के ऊपर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर खुलेआम खनिज का अवैध परिवहन किया जा रहा है और प्रशासन को चकमा दिया जा रहा है।वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक चालक जांच से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस तरीके से अवैध खनिज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है ताकि पकड़े जाने पर ट्रक की सही पहचान न हो सके।

पूरी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है।यह मामला सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में नंबर प्लेट बदलने की पूरी प्रक्रिया साफ नजर आ रही है, जिससे अवैध खनिज कारोबार में ट्रांसपोर्ट माफिया की भूमिका उजागर होती है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी खुली अवैध गतिविधि आखिर कब तक चलती रहेगी। क्या प्रशासन इस वायरल वीडियो के आधार पर ट्रक संचालकों और खनिज माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दब कर रह जाएगा। अब पूरे जिले की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
