(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। पुलिस द्वारा अनवरत प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 नफर शराब तस्कर गिरफ्तार, एक पीकप वाहन से कुल 76 पेटी में 681 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत रु0- 05 लाख 15 हजार बताई गई। पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा चालये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम व इन्टर स्टेट बार्डर चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग/बैरियर बार्डर चेकिंग के दौरान तेलगांव बार्डर से कुटरचित नंबर प्लेट लगी एक अदद पीकप वाहन संख्या UP65KT0173 से कुल 76 पेटी में 681 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब की अनुमानित कीमत 05 लाख 15 हजार रुपये) बरामद कर मौके से 02 नफर शराब तस्कर योगेन्द्र प्रताप यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव निवासी कंजहित थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष व ज्ञानप्रकाश सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी महुरा थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0- 24/2024 धारा- 60/63 Ex. Act व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसमे कूटरचित नंबर प्लेट लगी एक अदद पीकप वाहन में 76 पेटी में 681 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब दो अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
