सोनभद्र। श्री राधा रानी के जयकारे के साथ नगर के उरमौरा में कलश यात्रा के उपरांत श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता ब्रह्मास्त्र विद्या शक्तिपीठाधीश्वर ब्रजरसिक संत श्री मृदुल जी महाराज के द्वारा 12 मार्च से 18 मार्च तक श्रीमद्भागवत का प्रवचन प्रतिदिन सांय 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। इस अवसर पर उरमौरा के दीनदयाल नगर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली जो वार्ड के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर कलश स्थापना करने के उपरान्त पूर्ण हुई। इसके पश्चात सभी भक्तजनों को संयोजक ओम प्रकाश केशरी व आयोजक सुरेन्द्र कुमार प्रजापति व मंगल प्रजापति ने प्रसाद का वितरण किया व सभी भक्तजनों को कथा श्रवण के लिये आमंत्रित किया। मंगलवार की कथा ईगोकर्ण जी महाराज व धुंधकारी के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए श्रीमद्भागवत के माहत्व के बारे में भक्त जनों को बताय। महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। आज के युग मे जितनी आवश्यकता भौतिक शिक्षा का माहत्व है उससे अधिक आवश्यक श्रीमद्भागवत के ज्ञान की क्योकि भौतिक शिक्षा केवल धन उपार्जन का मार्ग हो सकता है लेकिन श्रीमद्भागवत मनुष्य को आध्यत्म से जोड़ता है जिससे मनुष्य के सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। इस
अवसर पर आसपास के गांव से भारी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
