यूपी डेस्क। प्रदेश की योगी सरकार सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन स्कूल के टीचर है कि सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं… ताजा मामला फतेहपुर के हसवा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय का है, जहां स्कूल की प्रिंसिपल स्कूल में काम करने वाली रसोइयों से मालिश करवाने में जुटी हुई है… तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से एक नहीं बल्कि दो-दो रसोईया मैडम की खातिरदारी कर रही हैं, पैरों की मालिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से महक में में हड़कंप मच गया… शिक्षा के मंदिर के नाम से जाने वाले स्कूल का ये वायरल वीडियो वहां पर मौजूद अव्यवस्थाओं की पोल खोलने के लिए काफी है… ग्रामीण इलाकों में बने इन स्कूलों में सरकार खाने से लेकर पहनने के लिए ड्रस और पढ़ाई करने तक की मुफ्त सुविधा देती है… स्कूल की टीचरों को मोटी तनख्वाह भी दी जाती है, इसके बावजूद टीचर जिस काम के लिए स्कूल आते हैं वही काम नहीं करते।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार