रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में आज बड़ा हादसा होने से पांच लोग झुलस गए। वैवाहिक की खुशिया बदली मातम में। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गया स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर भर्ती कराया गया जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। आपको बता दे किया यह हादसा नाश्ता बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर चूल्हे में आग लगने के कारण हुई। परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह नाश्ता बनाया जा रहा था इसी दौरान जब चूल्हे में माचिस जल रहे थे इसी दौरान एकाएक अचानक आग की तेज लपट उठी और पास में खड़े तीन बच्चे एवं दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीडर गांव में आज की सुबह नाश्ता बनाने के लिए गैस जलाते समय आग से 5 लोग झुलस गए। पांचों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। पांचों का इलाज यहां सीएचसी पर पर चल रहा है। घायलों में 8 से 10 वर्ष के तीन बच्चे बताए गए। आपको बता दे कि 31 वर्षीय सूर्यदेव मेहता पुत्र स्वर्गीय दशु मेहता निवासी ग्राम झुनका थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखंड अपने दो बच्चे 10 वर्षीय अनूप कुमार व 8 वर्षीय राहुल कुमार के साथ दो दिनों पूर्व दुद्धी के बीडर गांव में अपने बहनोई विनोद कुशवाहा के यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम में आये हुए थे। सूर्यदेव आज सुबह नाश्ता बनाने के लिए जैसे ही गैस चालू कर माचिस जला रहे थे कि जैसे ही माचिस जलाया एकाएक आग की तेज लपटे उठी जिसके चपेट में पांच लोग आ गए। जिसमें सूर्यदेव सहित उनके पास खड़े उनके दोनों बच्चे अनूप व राहुल सहित 10 वर्षीय किशन कुमार पुत्र शंकर कुमार निवासी झारखंड तथा 35 वर्षीय सविता देवी पत्नी कमलेश कुशवाहा निवासी बीडर झुलस गए।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
