सोनभद्र। आज जेई मेंस की परीक्षा का परिणाम निकला है जिसमे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आशीष मौर्या पुत्र श्रवण मौर्या निवासी घुआस कला ने 97.8 अंक पाकर टाप किया है। इसके संबंध में माता विद्यावती देवी बताती है कि आशीष शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज था उसकी शिक्षा दीक्षा की बात करें तो हाई स्कूल की पढ़ाई दयावती मोदी एकेडमी रामनगर किला से पास किया तथा इंटर की पढ़ाई एसएन पब्लिक स्कूल लोहंदी मिर्जापुर से पास किया। उसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए तैयारी करने लगा कड़ी मेहनत व लगन के साथ आशीष ने वह कर दिखाया जो असंभव था। जेईई मेंस की परीक्षा में आशीष ने टॉप किया है। आपको बता देगी आशीष मौर्य के पिता श्रवण मौर्य काशी विश्वनाथ मंदिर में फायर सर्विस में कार्यरत है माता गृहिणी हैं, वही भाई आकाश मौर्य चंदौली के पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। आशीष के टॉप करने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उज्वल भविष्य की कामना की है।

Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक