सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी मंजर खान को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। गिरफ़्तारी के बाद आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए मौके पर तैनात आरक्षी की बंदूक छीनकर भागने का दुस्साहस किया। पुलिस ने तत्परता के साथ घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हथियार से लैस मंजर खान ने भागने की कोशिश जारी रखी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साहसिक जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मंजर खान के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है। थाना पिपरी पुलिस की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संदेश मजबूती से गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। इस बीच, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, शस्त्र लूट और पुलिस से मुठभेड़ के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
