रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मु० अ ० संख्या 90/24 आईपीसी की धारा 376(3),323,506, 3/4 (2) पॉस्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया था | बुधवार की शाम आरोपी को दबिश दे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया |प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के माँ के द्वारा दिये तहरीर के मुताबिक सोमवार की दोपहर उसकी 14 वर्षीय बेटी को घर में अकेली पाकर गुलालझरिया निवासी 21 वर्षीय जय कुमार अग्रहरी पुत्र स्व० संजय कुमार दुष्कर्म किया और किसी को ना बताने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया | मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रकरण में आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया | गिरफ्तारी टीम में उनके साथ हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार व कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव मौजूद रहें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
