सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए मारुति नंदन महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। करुणा सिंह, सीता अग्रवाल, शारदा देवी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, परमानंद मौर्य चिंता मौर्या, रिशिता केसरी, विमला देवी, रजवंती मौर्या, कालो देवी, शांति, संत सूरज महाराज, राजेंदर, मुन्ना बाबा, सुभराम महाराज, राजकिशोर प्रभु जी आदि लोग मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
